फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, संवाददाता। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मार्च महीने में 56 हजार से अधिक चालान किए गए हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर हुई। बुधवार को रिपोर्ट जारी कर पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मार्च माह में कुल 56,220 चालान किए गए, जिनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के 25,057 चालान शामिल हैं। इसके अलावा तेज गति से वाहन चलाने पर 7,167, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 3,670 और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 1,502 चालान किए गए। इसी तरह नशे में वाहन चलाने पर 674, ट्रिपल राइडिंग पर 1,794, काली फिल्म लगाने पर 1,435, सीट बेल्ट न लगाने पर 1,318 और लेन नियम तोड़ने पर 6,108 चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.