कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा,हमारे प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व को देखते हुए भारतीय रेल ने देशभर में यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की है। मार्च माह में पूरे देश में 1,410 से अधिक होली विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 1,500 तक की जा सकती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और कन्फर्म टिकट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष 2025 में होली के दौरान कुल 1,144 विशेष रेलगाड़ियों के फेरे संचालित किए गए थे, जबकि इस वर्ष उससे कहीं अधिक व्यापक और सशक्त योजना तैयार की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...