सीतामढ़ी, दिसम्बर 9 -- सीतामढ़ी। 'सीतामढ़ी लिटरेचर फेस्टिवल-2026' का आयोजन मार्च के द्वितीय सप्ताह में किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को पटना के बापू टावर में बैठक सह विचार गोष्ठी आयोजित हुई। पटना विचार गोष्ठी से लौटकर कला-संगम एवं पं. चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान सीतामढ़ी के अध्यक्ष गीतकार गीतेश ने बताया कि बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मार्च के दूसरे सप्ताह में फेस्टिवल का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस फेस्टिवल में देश के नामचीन साहित्यकार भाग लेंगे। यह आयोजन सिर्फ सीतामढ़ी के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए यादगार होगा। बापू टावर के उप निदेशक ललित कुमार सिंह ने फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मौके पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी कटिहार के समादे...