सिद्धार्थ, मार्च 26 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। मार्च अभी पूरा भी नहीं हुआ है और तराई में गर्मी ने मई जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को तेज धूप और बढ़े तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक महसूस हुआ।गुरुवार सुबह की शुरुआत भले ही सामान्य रही लेकिन सुबह नौ बजे के बाद धूप की तीव्रता तेजी से बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। करीब एक बजे के आसपास स्थिति यह रही कि राहगीर तेज धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ कम दिखी और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटते दिखे। शाम ढलने के साथ तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई इससे कुछ राहत महसूस हुई लेकिन दिन भर की गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.