जयपुर, मार्च 12 -- राजस्थान में मार्च का महीना इस बार मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हीटवेव को देखते हुए विशेष गाइडलाइन भी जारी की है और लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।मार्च में ही तेज गर्मी का असर आमतौर पर राजस्थान में अप्रैल के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाती है, लेकिन इस साल मार्च की शुरुआत से ही तापमान तेजी से बढ़ गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.