सोनभद्र, मार्च 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में इस वर्ष मार्च माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। हालात यह है कि कई स्थानों पर हैंडपंपों ने अभी से जवाब देना शुरू कर दिया है। अप्रैल-मई में गहराने वाली समस्या इस बार मार्च माह में ही विकराल रूप लेने लगी है, जिससे लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पेयजल संकट को देखते हुए नपा प्रशासन की तरफ से विस्तारित क्षेत्र के कई मोहल्लों में टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्र उरमौरा, बढ़ौली, इमिरती कॉलोनी, बिचपई, सहिजन खुर्द, पुसौली, बभनौली और छपका जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इन क्षेत्रों में सुबह होते ही पानी भरने के लिए लोगों की हैंडपंपों पर भीड़ लग जा रही है। रहवासी दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.