झांसी, मार्च 2 -- 34 डिग्री के साथ आए मार्च के दूसरे दिन सूरज चरम पर रहा। टनटनाती धूप झुलसाती दिखी। सोमवार को अधिकतम पारा 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम ताप 17 डिग्री रहा। जिससे रात में गर्माहट महसूस हुई। लोगों ने पंखों का सहारा लिया। सोमवार को सुबह 6.39 बजे सूर्योदय हुआ। फिर घंटे-दर-घंटे सूरत के तेवर लगातार बढ़ते गए। 9.30 बजते ही चटक धूप से झांसीवाले किनारा करते दिखे। 10.30 बजे मौसम की तल्खी के बीच बाजार शुरू हुए। धूप से बचाव करते हुए ग्राहकों की चहल-कदमी शुरू हुई। खासतौर से फुटपाथी दुकानदारों का बुरा हाल हुआ। कोई त्रिपाल कसता नजर आया तो छाते की ओट में दिखे। घरों से निकले लोगों ने हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी का सहारा लिया। दोपहर 2.30 बजते ही ताप 34.1 डिग्री पर टिक गया। जो करीब दो घंटे तक इसी स्थिति में रहा। शाम 5 बजे के बाद कुछ र...