हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी। लंबे समय से बारिश नहीं होने पर जीवनदायिनी नदियां सूखने लगी हैं। लगातार कम हो रहे जलस्तर से नदी में पानी की स्थिति मार्च में ही जून जैसी बन गई है। सोमवार को गौला में 124, कोसी में 129 और नंधौर नदी में 56 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि इसके पूर्व मई और जून की भीषण गर्मी में नदी का जलस्तर इतना दर्ज किया जाता रहा है। ऐसे में मार्च में ही आने वाले पेयजल संकट की आहट सुनाई दे रही है। हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साल भर पेयजल का संकट बना रहता है। गर्मियों के दौरान हालात सबसे ज्यादा खराब बने रहते हैं। ऐसे में गौला से मिलने वाले पानी से लोगों को राहत मिलती है। वहीं, इस बार मार्च में ही गर्मियों जैसे हालात बनने लगे हैं। बारिश नहीं होने से नदी का जलस्तर 124 क्यूसेक पहुंच गया है। इसके बाद भी हर दिन गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.