नई दिल्ली, फरवरी 28 -- मार्च में सिर्फ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' नहीं, यश की 'टॉक्सिक' और सात अन्य फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। मतलब पूरा महीना आपका बिजी रहने वाला है। अगर आप सिनेमा प्रेमी हैं और फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना आपको पसंद है तो ये मार्च का कैलेंडर आपके बहुत काम आएगा।हॉपर्स रिलीज डेट - 6 मार्च 'हॉपर्स' एक एनिमेटेड फिल्म है। ये फिल्म 6 मार्च के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म के शुरुआती रिव्यूज काफी अच्छे हैं। क्रिटिक्स का कहना है कि ये फिल्म बहुत मजेदार है।चरक रिलीज डेट - 6 मार्च 'द केरला स्टोरी' और 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के प्रोड्यूसर सुदीप्तो सेन की अगली फिल्म 'चरक' 6 मार्च के दिन रिलीज होगी। ये एक लोककथा थ्रिलर फिल्म है और अपने कॉन्ट्रोवर्शियल टॉपिक की वजह से चर्चा में बनी हुई है। यह भी पढ़ें- 'मैं बहुत परेशान था', अस्सी में अनुभव...