औरैया, मार्च 10 -- औरैया/अछल्दा, संवाददाता। मार्च के दूसरे सप्ताह में अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। मंगलवार सुबह जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। आमतौर पर इस समय तेज धूप और बढ़ती गर्मी का अहसास होने लगता है, लेकिन अचानक पड़े कोहरे ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया। सुबह उठते ही कोहरे का नजारा देखकर लोग अचंभित रह गए और इसे प्रकृति का अनोखा करिश्मा बताते नजर आए। औरैया में में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर चलने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई स्थानों पर ट्रेनों को रोककर सिग्नल क्लियर होने का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के बीच ट्रेनें लगातार हॉर्न बजाते हुए धीमी गति से गुजरती रहीं, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देती रही। उधर बु...