संभल, मार्च 11 -- संभल। मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। सुबह के समय घनी धुंध छा रही है तो वहीं दोपहर होते-होते धूप तेज हो जाती है और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता है। दिन में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को पसीना भी आने लगा है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह खेतों और सड़कों पर हल्की धुंध छाई रहती है, जिससे दृश्यता भी कम हो जाती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप तेज हो जाती है और तापमान बढ़ने लगता है। मौसम के इस अचानक बदलाव से लोग भी हैरान हैंपिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही है। किसान आशंका जता रहे हैं कि यदि इस समय बारिश या ओलावृष्टि हुई तो खेतों में तैयार खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। खासकर गेहूं और सरसों की फसल इस समय पकने की अवस्था में है।किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.