बक्सर, मार्च 16 -- पेज चार पर बॉटम ------ अहसास दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई और अधिकांश लोग छांव की तलाश करते दिखे तेज धूप से जनजीवन प्रभावित, सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े गर्मी से राहत के लिए बाजार में शरबत व जूस की मांग बढ़ी फोटो संख्या- 17, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव बाजार में छाते के सहारे धूप से बचाव करती बच्चियां। बक्सर/डुमरांव, संवाद सूत्र। मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है। बक्सर व डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रही। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया और गर्म हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकल...