बदायूं, अप्रैल 26 -- मार्च के माह में एक साथ हुई तापमान में वृद्धि के साथ ही चली पछुआ हवाओं ने गेहूं की फसल को प्रभावित करने का काम किया। इसकी वजह से गेहूं की फसल से किसानों को उत्पादन कम मिल रहा है। 80 फीसदी किसानों के लिए तीन से चार क्विंटल बीघा का उत्पादन मिला है। गेहूं का दाना पतला होने की वजह से उत्पादन पर सीधा असर है। जिले में किसानों में ढाई लाख हेक्टेयर पर गेहूं की खेती की। इस बार फसल बढ़िया थी, लेकिन मार्च में 30 डिग्री सेल्सियस पार हुये तापमान एवं साथ में चली पछुआ हवा के चलते गेहूं की फसल पूर्ण विकसित होने से पहले ही पक गई। जिसकी वजह से गेहूं का दाना पतला निकल रहा है। जिसका सीधा असर उत्पादन पर है। ऐसे में किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जिस प्रकार से लागत लगायी उस हिसाब से उत्पादन नहीं मिला है। इन दिनों 80 फीसदी किसानों ...