बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। वर्धमान डिग्री कॉलेज में आगामी डिजिटल जनगणना 2026-27 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सुचारू निष्पादन के लिए जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह द्वारा फील्ड ट्रेनर के लिए तीन दिवसीय तृतीय चरण के पहले दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फील्ड अधिकारियों को डिजिटल उपकरणों, मोबाइल ऐप और जनगणना की जटिल प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि कि इस बार जनगणना पूर्णत: डिजिटल होगी, जिसमें डेटा संकलन के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर को मोबाइल ऐप ...