पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मार्च महीने में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक पहुंच जाने के कारण पानी की तलब बढ़ गई है। यद्यपि आम चापाकलों से अभी पानी निकल रहा है परंतु ड्राई जोन वाले मोहल्ले व गांव में चापाकल व बोरिंग सूखने लगे हैं। मेदिनीनगर सिटी के पाइप लाइन जलापूर्ति से वंचित इलाके में अबतक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की पहल नहीं हुई है। इसके कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।मेदिनीनगर सिटी के अलावा उपनगरीय क्षेत्र में भी जलसंकट गहराने लगा है। कोयल और अमानत नदियों में भी पानी की धारा सिमटने लगी है। इसके कारण चापाकल और बोरिंग से पानी निकलना कम होना शुरू हो गया है। लोगों ने कहा कि अगर मार्च में गर्मी 35 डिग्री से अधिक पहुंच गई है। अगर इसी गति से गर्मी बढ़ती रही तो मई-जून ...