जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में बुधवार को धुंध के चलते नजारा दिसम्बर और जनवरी के जैसा दिखा। मंगलवार की सुबह भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। सुबह धुंध के कारण ग्रामीण और शहरी इलाकों में धुंध छाई हुई थी और दृश्यता कम रही थी। बुधवार की सुबह भी गेहूं के खेतों की पीली पड़ रहीं बालियों पर धुंध को देखकर लोग हैरत में हैं। मंगलवार से पहले सुबह सूरज की तीक्ष्ण किरणों के साथ दिन का आगाज होता था और दिन चढ़ने के साथ लोगों को गर्मी महसूस होने लगती थी। बुधवार की सुबह धुंध के चलते दृश्यता कम होने से जौनपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मछलीशहर संवादसूत्र के अनुसार रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आये। मौसम के इस यू टर्न से बागवानों को आम के बागों में लगे बौर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। अचानक मौसम में ब...