शामली, मार्च 9 -- शामली। मार्च माह की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। हालात यह हैं कि दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से बचाव को बच्चे नहरों और तालाबों में डुबकी लगा रहे है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम सामान्य रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती चली गई। दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के कारण बाजारों में भी दोपहर के समय रौनक कम दिखाई दी। कई लोग सिर पर कपड़ा, टोपी या छाता लेकर निकलते नजर आए, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.