विकासनगर, मार्च 20 -- पछुवादून में दूसरे दिन भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा। इससे दिन का तापमान तेजी से गिरा व मार्च का महीना बीते तीन साल में सबसे अधिक बारिश वाला बन गया। जिसमें औसतन 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से गिरे तापमान से पूरे क्षेत्र में जनवरी माह जैसी ठंड का अहसास होने लग गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...