बुलंदशहर, मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार की सुबह मौसम का एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिसकी कल्पना मार्च के महीने में सामान्यतः नहीं की जाती। होली के खुमार और तपिश की आहट के बीच अचानक बुलंदशहर के आसमान पर जनवरी जैसी सफेद धुंध छा गई। जिले के पहासू क्षेत्र समेत कई इलाकों में दृश्यता (Visibility) इतनी कम हो गई कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मार्च के दूसरे हफ्ते में इस कदर घना कोहरा देखकर मौसम वैज्ञानिक भी अचंभित हैं और इसे जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा संकेत मान रहे हैं।सड़कों पर थमी रफ्तार, हेडलाइट्स का सहारा रविवार तड़के जब लोग सोकर उठे, तो बाहर का नजारा देखकर दंग रह गए। पहासू और आसपास के देहाती क्षेत्रों में कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली-बदायूं हाईवे और स्थानीय मार्गों पर ...