नोएडा, मई 1 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में मार्च में ओपीडी में 1.11 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस वर्ष चार महीनों में मार्च में यह सर्वाधिक रोगी थे। इनमें फिजीशियन की ओपीडी में इलाज कराने सबसे अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी में 86069 मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण हुआ था। फरवरी में 96829 और मार्च में 111344 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हुआ। एक अप्रैल से 20 अप्रैल तक 58643 मरीज ओपीडी में देखे गए।

विभिन्न बीमारियों के चलते भर्ती होने वाले मरीज विभिन्न बीमारियों के चलते भर्ती होने वाले फरवरी और मार्च में अधिक रोगी वार्ड में भर्ती हुए। इनमें जनवरी में 4247, फरवरी में 4736, मार्च में 4465 और अप्रैल में 2725 (20 अप्रैल तक) मरीजों का भर्ती करके इलाज किया गय...