भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस मुहैया कराने के लिए नगर निगम की ओर से पिछले दो माह से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर निगम परिसर सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स में विशेष शिविर लगाकर ट्रेड लाइसेंस आवेदन स्वीकार कर रहा है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से ऑनस्पॉट ट्रेड लाइसेंस की सुविधा प्रदान की गई थी। ट्रेड लाइसेंस प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि मार्च माह तक अनुज्ञप्ति देने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कोई भी पहुंच कर सामान्य तरीके से आवेदन कर सकता है। विशेष शिविर के दौरान अब तक कुल 1200 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। जबकि नगर निगम के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार शहर में 30 हजार के करीब व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। अप्रैल माह से इसको लेकर जांच अभिया...