रामपुर, अप्रैल 11 -- मार्च माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में प्रदेश में जनपद रामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद रामपुर को 87.70 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। इससे पूर्व में जुलाई 2024 से अब तक जनपद रामपुर सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में 20 बार प्रथम स्थान पर कायम रहा है। जबकि, माह जून 2025 में द्वितीय स्थान पर रहा। सीएम डैशबोर्ड में 50 बिन्दुओं पर कार्यवाही के माध्यम से जनपदों की रैंकिंग तय की जाती है। जिसके आधार पर अंक दिए जाते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...