उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव। बीआरसी बिछिया में शनिवार सुबह 11:30 बजे शिक्षकों के मोबाइल पर मैसेज भेजेकर दोपहर एक बजे ब्लॉकस्तरीय मीटिंग की जानकारी दी गई। आननफानन ब्लॉक क्षेत्र के करीब 163 विद्यालयों में दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत ही शिक्षक बीआरसी मीटिंग में पहुंच पाए। शिक्षकों का कहना था कि आज रिजल्ट कार्ड लेना है। दिव्यांग बच्चों का प्रशिक्षण चल रहा है। उसके बाद उन्हें इतने कम समय में बीआरसी मीटिंग में शामिल होने के फरमान मिल गए। मीटिंग के दौरान बीईओ संजय ने स्कूल चलो अभियान विद्यालय में बच्चों का नियमित आकलन, बाल वाटिका आदि विषयों पर शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी कहा। वहीं, ऑनलाइन ऐप पर बच्चों को पढ़ाई नहीं करने पर 26 शिक्षकों का वेतन मार्च माह का रोका गया। बीईओ ने इसकी रिपोर्ट बीएसए को ...