रांची, अगस्त 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र-छात्राओं का आंदोलन शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी रहा। देर शाम विद्यार्थियों ने आक्रोश मार्च निकाला। बड़ी संख्या में विद्यार्थी जयपाल सिंह स्टेडियम से जेपीएससी-जेएसएससी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे। यहां पर अपनी मांगों को बुलंद किया। विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखे बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों का कहना था कि वे पिछले कई वर्षों से जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में पारदर्शिता, समय पर परीक्षा और रिजल्ट तथा निष्पक्ष नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात...