मार्च तक लागू होगा नया वेतन आयोग...इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार वाले माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में सातवें वेतन आयोग को लागू करना है। इसका मतलब है कि मार्च 2027 तक बंगाल में सातवां वेतन आयोग लागू हो जाएगा। बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान यह एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी चुनावी सभा के दौरान सातवें वेतन आयोग को लागू करने का वायदा किया था। इसके बाद जब मई में बीजेपी सत्ता में आई तो राज्य सरकार की कैबिनेट ने सातवें राज्य वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी।क्या बोले मुख्यमंत्री? मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सातवें वेतन आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.