भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को समय पर चालू करने के लिए बुडको ने कवायद तेज कर दी है। परियोजना के सफल संचालन के लिए अनिवार्य 10 पंपिंग स्टेशनों में से 5 बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि शेष 5 स्टेशनों का निर्माण मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुवार को गंगा किनारे स्थित निर्माण स्थलों पर भारी मशीनों और अतिरिक्त मजदूरों के साथ काम में तेजी देखी गई। पत्थर निकलने के कारण बाधित हुए पंपिंग स्टेशन संख्या 6 का काम फिर से शुरू कर दिया गया है, वहीं पंपिंग स्टेशन संख्या 8 का कार्य अंतिम चरण में है। बुडको अभियंताओं के अनुसार वन विभाग से आवश्यक क्लीयरेंस मिलने के बाद अब निर्माण में कोई तकनीकी बाधा नहीं है। गौरतलब है कि करोड़ों रुपये की इस लागत वाली परियोजना (45 एमएलडी क्षमता) का 80 प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.