गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता रेलवे बोर्ड ने होली में होने वाली भीड़ को देखते हुए आगामी 31 मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे समेत पूरे भारतीय रेलवे में प्रस्तावित एनआई/ब्लॉक को स्थगित कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे से कहा है कि किसी आपात में स्थिति में ब्लॉक की जरूरत पड़ती है तो अनुमति लेकर कर सकते हैं। यह व्यवस्था सामान्य ब्लॉक के लिए नहीं होगी। 31 मार्च के पहले तक एनई रेलवे में छह से अधिक स्थानों में छोटे-छोटे ब्लॉक प्रस्तावित थे। अब ये सभी ब्लॉक 31 मार्च के बाद ही लिए जा सकेंगे। इसी क्रम में गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पांच व छह पर रेललाइन के ऊपर एफओबी के निर्माण के लिए प्रस्तावित ब्लॉक को भी अब 31 मार्च के बाद लिया जाएगा। इसके बाद तीन और चार नंबर, आठ और नौ तथा एक नंबर पर एफओबी का निर्माण होना है और इसके लिए भी...