हापुड़, मार्च 10 -- इस बार मार्च महीने की शुरूआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक कोहरा और धुंध छाने से लोग हैरान हो गए। आलम यह था कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को गुनगुनी ठंड का अहसास होने लगा। हालांकि दोपहर के समय मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिल उठी। लेकिन सुबह के समय कोहरा पड़ने से हर कोई हैरान नजर आया।इस बार गर्मी ने मार्च महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी नजर आ रही थी। सोमवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉड किया गया। उधर, दोपहर के समय तल्ख सूरज की किरण लोगों के शरीर को जला रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सूर्य की तल्ख किरणों के कारण लोगों को भीष...