रुडकी, मार्च 5 -- मार्च के पहले ही सप्ताह में रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का असर दिखने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। हालात यह हैं कि कई घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। गुरुवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकल आई। इससे मौसम काफी गर्म रहा। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। तापमान में आई इस बढ़ोतरी के कारण दिन के समय गर्मी का एहसास साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्...