पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, हिटी। नवरात्र शुरू होने से पहले ही तापमान ने ऐसा उछाल मारा कि मार्च के पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार हो गया है। तापमान की बढ़ोतरी यह बताने के लिए काफी है कि आने वाला सीजन प्रचंड गर्मी वाला होगा। हालांकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गरर्मी शुरू होते ही शहर में बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। पिछले काफी दिनों से आपूर्ति को गर्मी में दुरुस्त रखने के लिए तमाम होमवर्क करने के दावे लगातार किए जा रहे थे। होली के बाद से लगातार ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को तेज धूप के कारण मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान अब तक के उच्च्तम स्तर 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री पर आ गया है। कहा जा रहा है कि नवरात्र से पहले ही तपिश तेज होगी। शुरुआती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.