लातेहार, मार्च 12 -- लातेहार,प्रतिनिधि । मार्च के दूसरे सप्ताह में ही जिले में गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट की आशंका भी गहराने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष गर्मी ने सामान्य से पहले दस्तक दे दी है। इसका असर अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जल स्रोतों पर भी पड़ने लगा है। कई स्थानों पर चापाकल हांफने लगे हैं, जबकि कुछ चापाकलों से मटमैला और कीचड़युक्त पानी निकल रहा है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या के कारण कई परिवारों को दूसरे जल स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जिला पेयजल आपूर्ति योजना चालू है, लेकिन इसके तहत केवल सुबह के समय ही पानी की आपूर्ति की जाती है, जिससे पूरे दिन के लिए पर्याप्त पानी उपलब...