एटा, मार्च 21 -- एटा, मार्च के महीने में होली के बाद जहां लोग गर्मी की आहट महसूस करने लगे थे, वहीं मौसम ने अचानक यू-टर्न लेकर दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौटा दी। शनिवार को जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को जिले में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। इन सर्द हवाओं के कारण वातावरण में गलन इतनी बढ़ गई कि लोग सुबह के समय घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। ठंडी हवाओं के सीधे प्रहार से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मार्च के अंत में पारे का इस स्तर तक लुढ़कना असामान्य माना जा रहा है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई,...