चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा, संवाददता। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 22 मार्च के बाद चाईबासा आएंगे। यहां वह झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। चाईबासा के लुपुंगुटू टीआरटीसी गुईरा में 22 से 31 मार्च तक झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक दिन राहुल गांधी शामिल होकर नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गांधी जिलाध्यक्षों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इस दौरान वे पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी पत्र द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला का...