समस्तीपुर, मार्च 31 -- समस्तीपुर। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी के दिन भी जिला निबंधन कार्यालय को खोल कर रखा गया। इस दौरान, जमीन की खरीद - बिक्री करने वाले लोग उमड़ पड़े। निबंधन कराने वाले लोग कार्यालय खुलने से पहले ही पहुंचने लगे थे। देखते देखते लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। काउंटर से लेकर जिला निबंधन कार्यालय के अंदर तक लोग जमे हुए थे। जिला निबंधन कार्यालय के आसपास कचहरी परिसर में तमाम कार्यालय बंद हैं, वहीं इस परिसर में लोगों का जमावड़ा है। एक दिन पहले तक करीब ढाई सौ रजिस्ट्री की गई थी। मंगलवार को एक दिन पहले रजिस्ट्री के लिए 165 का अपॉइंटमेंट लिया गया था। जिनमें 3 बजे तक 165 रजिस्ट्री हो चुकी थी। बाकी का भी रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया जारी थी। जिला निबंधन कार्यालय में पूर्व में औसतन 70-80 रजिस्ट्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.