संभल, मार्च 9 -- जनपद में इस बार मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर सर्दी के बाद गर्मी का असर मार्च के अंतिम सप्ताह में महसूस होता है, लेकिन इस बार मौसम ने समय से पहले ही करवट ले ली है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। जिससे जलवायु परिवर्तन के संकेत भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को संभल में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस समय के औसत तापमान से अधिक माना जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.