नई दिल्ली, मार्च 28 -- हेल्दी रहना है तो फ्रूट्स को खाना अच्छा हैबिट है। लेकिन एक्सपर्ट हमेशा सीजनल फ्रूट खाने की सलाह देते हैं। अब अगर आप मार्केट में मिल रहे तरबूज को सीजनल समझकर घर ला रहे और मार्च-अप्रैल के महीने में इसे खा रहे तो जरा संभल जाएं। आयुर्वेद में तरबूज खाने के लिए सही समय और ऋतु के बारे में बताया गया है। योगाचार्य उमंग ने बताया कि आखिर क्यों गर्मी की शुरुआत यानी मार्च-अप्रैल के महीने में तरबूज नहीं खाना चाहिए और साथ ही जानें तरबूज खाने का सही समय।मार्च-अप्रैल में क्यों नहीं खाना चाहिए तरबूज तरबूज को आयुर्वेद में शीतल और गुरु बोला गया है। यानि कि इसकी तासीर ठंडी होती है और ये डाइजेशन में भारी होता है। खाली पेट इस मौसम में तरबूज खाने से शरीर में आम बनता है। जिससे शरीर में सुस्ती, थकान और भारीपन होता है। तरबूज गर्मियों का फल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.