नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Weather Updates: आमतौर पर मार्च और अप्रैल का महीना भारत में गर्मी की शुरुआत और 'लू' (Heatwave) के आगमन का समय होता है। लेकिन इस वर्ष नजारा बिल्कुल अलग है। देश के उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य और पूर्वी हिस्सों तक गरज के साथ छींटें, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखी जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसके पीछे कई जटिल मौसमी प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने को जिम्मेदार ठहराया है।सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस बेमौसम बारिश का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ की लगातार सक्रियता है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले कम दबाव के तूफान हैं, जो सर्दियों में भारत में बारिश लाते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में एक के बाद एक कई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में ...