मैनपुरी, मई 14 -- भाकियू किसान ने किसानों की समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित दुबे ने बताया कि बड़े ट्रक व डंपर मलावन टोल को बचाने के लिए आसपुर से पड़रिया चौराहा मार्ग निकलते हैं। जिससे यह मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। बीते पांच में डंफर व ट्रक की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो चुकी है व कई घायल हो चुके हैं। यूनियन ने मांग की है कि औंछा में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बड़े ट्रकों को नो एंट्री घोषित किया जाए। अचलपुर से पड़रिया चौराहा बाया औंछा मार्ग की मरम्मत की जाए। नलकूप के लिए सरकार द्वारा 10 घंटे बिजली आवंटित की गई है। लेकिन किसानों को मात्र तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। उन्होंने डीएम से उक्त मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...