चम्पावत, अप्रैल 16 -- सतीश, चम्पावत। चल्थी-नौलापानी मार्ग सुधारीकरण के लिए 7.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि आकस्मिकता निधि से पहली किस्त के रूप में Rs.2.62 करोड़ अवमुक्त की गई है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि चल्थी-नौलापानी मार्ग सुधारीकरण से यातायात सुगम होने के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। -- यह भी पढ़ें- नरियालगांव में बनेगा कृषि महाविद्यालय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...