काशीपुर, जून 23 -- काशीपुर। बाजपुर-हेमपुर इस्माइल के मध्य फाटक संख्या 37 एसपीएल पर डीप स्क्रीनिंग कार्य किया जाना है। प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके सुमन ने बताया कि फाटक संख्या 37 एसपीएल बाजपुर-हेमपुर इस्माइल में 26 और 27 जून की रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक और 29 और 30 की जून रात नौ बजे से पांच बजे तक डीप स्क्रीनिंग का कार्य होगा। यातायात को परमानंदपुर से हाईवे मार्ग व दड़ियाल मार्ग से हाईवे मार्ग पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...