अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। टांडा नगर पालिका के चौक क्षेत्र से अलीगंज तिराहे को जोड़ने वाला मुख्यमार्ग पर आवागमन करना मुश्किल बना है। इस मार्ग पर अमृत योजना के तहत जल निगम की तरफ से पाइप डालने के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। गड्ढा खोदने के बाद जिम्मेदार उसे पाटना भूल गए। स्थानीय लोगों ने मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...