उन्नाव, अप्रैल 13 -- बीघापुर, संवाददाता। नगर पंचायत में बस स्टॉप पर अंडरपास के पास साइड मार्ग के दोनों और खानपान के ठिलिया राहगीरों, साइकिल सवारों तथा दो व चौपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। लगातार जाम लगने की आ रही शिकायतों की लेकर थाना प्रभारी ने मय फोर्स के साथ पैदल मार्च कर साइड मार्ग पर लगे ठिलिया दुकानदारों से मार्ग छोड़कर दुकान लगाने की नसीहत दी है। थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि दोबारा सड़क मार्ग पर ठिलिया लगाकर आवागमन बाधित किया गया तो दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर गरजी पालिका की जेसीबी, दुकानदारों को दी चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...