अमरोहा, दिसम्बर 28 -- हसनपुर। विकासखंड गंगेश्वरी के गंगाचोली मिलक के निकट सतेड़ा मार्ग पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक वर्ष से समस्या बनी हुई है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। इस रास्ते से कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या समाधान करने को तवज्जो नहीं दे रहे। गांव निवासी देवराज सिंह, हरस्वरूप सिंह, जबर सिंह, महावीर सिंह, गुलाब सिंह, रमेश कुमार, दिनेश सिंह, यादराम सिंह व रामगोपाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या समाधान की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.