बदायूं, जनवरी 10 -- उसावां। म्याऊं ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरौरी के मझरा मथना में प्रधान आदेश कुमार के नेतृत्व में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य गांव के पानी को तालाब में मोड़ने के लिए किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके। हालांकि, इस कार्य में कुछ ग्रामीणों द्वारा बाधा डाली जा रही है। शिकायत के अनुसार, महेंद्र पाल, ब्रजमोहन और प्रवीन सहित लोग काम में रुकावट डाल रहे हैं और विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। इस मामले में उसावां थाना अध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर से शिकायत की। उन्होंने शिकायतकर्ता ग्रामीण को आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...