फतेहपुर, फरवरी 23 -- बकेवर। देवमई ब्लाक में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली बैठका-मुसाफा, सकूरा-पसियापुर मार्ग पर अनियमितता के आरोपों के स्वर मुखर होने लगे हैं। ग्रामीणों ने भारी वाहनों के आवागमन को देखते हुए अधिक दिनों तक इस मार्ग के टिकने पर सवाल खड़े किए है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा धूल भरे मार्ग पर ही बिटमिनस (डामर) डालकर इतिश्री की जा रही है। बैठका से मुसाफा होते हुए करबिगवां तथा सकूरा से मुसाफा वाया पसियापुर मार्ग कानपुर नगर को जोड़ने वाले मार्ग हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे व बड़े वाहनों का संचालन होता है। बताते हैं कि उक्त मार्ग का निर्माण क्रमश: 1521.95 लाख रुपये 1219.97 लाख रुपये से कराया जा रहा है। लेकिन काम में लगी संस्था द्वारा मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है जिस पर जिम्मेद...