बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता क्षेत्रीय विधायक के प्रस्तावित किए गए संपर्क मार्गो के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृत प्रदान हो गई। सभी संपर्क मार्ग बुंदेलखंड विकास निधि योजना के तहत निर्मित होंगे।विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम सभा रिसौरा के मजरा पाड़ादेवपुरवा से होते हुए नदी की ओर सीसी रोड का निर्माण। महुटा के मजरा पाण्डेय पुरवा संपर्क मार्ग, गौतमपुरवा से देवखेर संपर्क मार्ग, बिज्जू पुरवा से बिरौना रक्सी संपर्क मार्ग का निर्माण साथ ही अतर्रा क्षेत्र के बल्लान का मजरा चक्कीपुरवा तिराहे मोड़ से चेरा का पुरवा होते हुए बरिहाबाबा संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। आमजन लगातार संपर्क मार्गो के निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा से मांग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...