अयोध्या, मई 30 -- शुजागंज। भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर शुजागंज चौकी के पास 11 हजार वोल्ट विद्युत पोल के पास गहरा गड्ढा बन गया है। जिससे राहगीरों के लिए गम्भीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। किसी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बसें, दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा तथा अन्य यात्री वाहन गुजरते हैं। आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग द्वारा सिर्फ लाल झंडी लगाकर छोड़ दिया गया है। रूदौली उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी लोक निर्माण विभाग को दे दी गई है। जल्द ही गड्ढे की मरम्मत कराई जाएगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...