फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- कायमगंज। 112 पीआरबी पर तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार बाइक से कायमगंज की ओर आ रहे थे। रायपुर गांव के पास सड़क पार कर रहा देवेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला गनाई रायपुर बाइक की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई। वही सिपाही भी घायल हो गया। आसपास खड़े ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...