श्रावस्ती, फरवरी 13 -- श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम मनवरिया दीवान निवासी ननकू वर्मा (30) गुरुवार को बाइक से बहराइच जिले के ग्राम हुड़रुआ में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर शाम को वापस लौटते समय नानपारा-बदला मार्ग पर मिर्जापुर चौराहे के निकट सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में ननकू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहीं दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर मौके से चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.