हमीरपुर, अप्रैल 28 -- मौदहा, संवाददाता। राजमार्ग समेत अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल पिता-पुत्र व एक महिला समेत आधा दर्जन घायलों को लहु लुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जनपद बांदा के जमालपुर थानाक्षेत्र के ग्राम लुख्तरा निवासी 34 वर्षीय रविंद्र यादव पुत्र रामसेवक व 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामकुमार रविवार की शाम नगर से अपना काम निपटाकर बाइक द्वारा वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी बांदा-कपसा मार्ग पर ग्राम उरदना के निकट संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने रविंद्र की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में नगर के फत्तेपुर मोहल्ला निवासी ...